फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शाकिर की हत्या में मुख्य आरोपी को जेल भेजा

शाकिर की हत्या में मुख्य आरोपी को जेल भेजा

Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शाकिर की हत्या में मुख्य  आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने रसूलपुर के शाकिर हत्याकांड में नामजद आरोपी युवती के पिता रियासत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड के पांच अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गांव रसूलपुर से तीन जुलाई को शारिक का बेटा गांव की युवती का अपहरण कर अपने साथ ले गया था। युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के पिता शाकिर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में फेंककर भाग निकले थे। मृतक के छोटे भाई जाकिर ने शाकिर की अपहरण कर हत्या करने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रियासत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में फरार पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के पति कामिल का निधन
मीरापुर। कांग्रेेेस नेता, समाजसेवी व पूर्व चेयरमैन पति कामिल खां का लंबी बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। दोपहर बाद शव को दफनाया गया। उनके जनाजे में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, मेरठ कांग्रेेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक खां, मोहनलाल संगल, कीर्तिभूषण शर्मा, जावेद हुमायूं, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, हाजी महबूब आलम, काजी जियाउल इस्लाम समेत काफी संख्या लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण करने का आह्वान
मीरापुर। भाजपा जिला प्रभारी गीता जैन ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगवाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सैनी शिव मंदिर में आयोजित बैठक में गीता जैन ने कहा कि एक पौधे का पालन-पोषण करना दस बेटों के पालन-पोषण के सामान है। डॉ आरके पाराशर, वैद्य प्रदुमन शर्मा, डॉ मनोज भद्रकाशी, सचिन ठाकुर, भूपेंद्र चौहान, अशोक सैनी, सतीश गुप्ता, संजीव शर्मा, ओमप्रकाश, राजेंद्र रस्तोगी, रामकुमार सैनी, नवीन सैनी, रकम सिंह, रविंद्र शर्मा, मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed