{"_id":"595553394f1c1bd8618b45f9","slug":"141498764089-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता की तलाश में जुटी पुलिस
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कस्बे में कुरैशी समुदाय के लोगों में चली गोलीबारी और पथराव में पुलिस ने नामित सभासद समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। शाम को इस मामले में लापता मुन्ना कब्रिस्तान के पास से मिल गया। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर पीएसी तैनात की गई है।
बुधवार को कस्बे के शेखजादगान गर्बी में हुए संघर्ष में एक युवक मुन्ना के अपहरण और फायरिंग कर रियासत को घायल करने के आरोप में 10 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामित सभासद साजिद कुरैशी, परवेज और तौसीफ को लिखा-पढ़ी कर जेल भेज दिया, जबकि लापता युवक की बरामदगी के लिए पुलिस सर्विलांस के सहारे और मुखबिर तंत्र के सहारे बरामद करने में जुटी रही। हालांकि इस बीच कब्रिस्तान के पास से मुन्ना मिल गया। उसके मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। एसएचओ डीके त्यागी ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।