फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जसौला में रिश्तेदार को मकान में बंद करके पीटा

जसौला में रिश्तेदार को मकान में बंद करके पीटा

Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जसौला में रिश्तेदार को मकान में बंद करके पीटा
जसौला में रिश्तेदार को घर में बंद करके पीटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। फोन कर एक रिश्तेदार को घर बुलाकर कुछ लोगों ने मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उससे नगदी और सोने की चेन भी लूट ली। घायल किसी तरह कोतवाली में पहुंचा और तहरीर दी।
मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मनोज पुत्र मंगते सिंह ने बताया कि गांव जसौला निवासी अमित, भोला, जानू पुत्रगण हरचंद आदि ने रविवार को फोन करके घर बुलाया था। आरोप है कि रात में इन्होंने उसे मकान में बंद करके मारपीट की। उसने 100 नंबर पर पुलिस को फोन पर सूचना भी दी। पुलिस को घटनास्थल का पता बताने से पहले ही आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया। सिम तोड़कर मोबाइल उसे दे दिया। आरोप है कि लोगों ने उसकी जेब से 18 हजार रुपये, सोने की गले से चेन, घड़ी आदि सामान लूट लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे मनोज किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। खतौली पहुंचने पर उसने किसी का मोबाइल लेकर अपने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। परिजन खतौली पहुंचे और उसको लेकर सीधे कोतवाली गए। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed