{"_id":"5c4b5933bdec22736355085d","slug":"131548441907-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी का टावर लगवाने के विरोध में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कंपनी का टावर लगवाने के विरोध में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कुरड़ी गांव में प्राइवेट कंपनी का मोबाइल टावर लगाने को लेकर शुक्रवार को पथराव हो गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पथराव की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया।
देवबंद-गंगोह मार्ग पर पड़ने वाले कुरड़ी गांव में पिछले काफी दिनों से मोबाइल टावर लगने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा है। बताया गया है कि कुरड़ी गांव निवासी लोकेश अपने घर में प्राइवेट मोबाइल कंपनी का टावर लगवा रहा है जिसका गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर एक पक्ष अदालत में भी गया हुआ है। शुक्रवार को लोकेश ने टावर का कार्य पुन: आरंभ करा दिया। जब गांव के लोगों को इसका पता चला तो वह वहां इकट्ठा हो गए और टावर लगने का विरोध करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष की ओर से पथराव कर दिया गया। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। पथराव होने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मोबाइल टावर लगाने को लेकर गांव के लोग विरोध कर रहे हैं, जिसको लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। पथराव की घटना से पुलिस ने इंकार किया है।