फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डॉक्टर को कार से खींचकर किया हमला

डॉक्टर को कार से खींचकर किया हमला

Sat, 12 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को कार से खींचकर किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर के श्रीबालाजी चौक के पास पैथोलॉजी लैब बंद कर घर लौट रहे डॉक्टर पर पांच-छह युवकों ने कार से खींचकर हमला कर दिया। घायल डॉक्टर ने किसी तरह पास ही स्थित नर्सिंग होम में घुसकर जान बचाई। शोर मचाने पर हास्पिटल स्टाफ ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। हमले की पूरी वारदात नर्सिंगहोम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार स्थित माहेश्वरी पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ अनुज माहेश्वरी बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लैब बंद कर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे श्रीबालाजी चौक के पास पहुंचे, अचानक पांच-छह युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि युवकों ने डॉक्टर को उनकी कार से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायल डॉक्टर जान बचाने के लिए पास ही स्थित रामा-कृष्णा हॉस्पिटल में घुस गए, लेकिन हमलावर वहां भी उन्हें पीटते रहे। नर्सिंगहोम के स्टाफ ने डॉक्टर को पहचानते हुए किसी तरह उन्हें बचाते हुए एक हमलावर को भी पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। हमले की यह पूरी वारदात हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। डॉक्टर पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित डॉक्टर ने घटना की तहरीर देते हुए सोने की चेन भी गुम होना बताया है, जिनका पुलिस ने मेडिकल करा दिया है। एसएसआई समयपाल अत्री ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर ने हमलावरों में शामिल एक युवक को पहचानने का दावा किया है। प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद होने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed