{"_id":"5c100648bdec22417b50d38c","slug":"131544554056-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान को लेकर दो पक्ष भिड़े
भोपा। मकान के कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से तीन महिलाएं घायल हुई।
भोपा क्षेत्र के गांव योगेंद्रनगर में पिछले काफी दिनों से कबूल व सुमरा पक्ष में पुश्तैनी घर को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा चुका था। मंगलवार सुबह विवाद को निपटाने के लिए पंचायत हुई। इस बार भी कोई समझौता नहीं हो पाया। इसी दौरान दोनों पक्ष अपने घरों को लौट गए। कुछ ही देर बाद दोनों में गालीगलौज शुरू होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सुमरा की पुत्रवधू सीमा व रकमों तथा कबूल की पत्नी रानी घायल हो गईं व अन्य को भी चोटें आईं। घायलों का भोपा सीएचसी पर उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।