फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नकली नोट भेजने पर बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नकली नोट भेजने पर बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट भेजने पर बैंक शाखा  प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। नोटबंदी के समय रिजर्व बैंक में भेजी गई नोटों की खेप में पुरानी करेंसी के एक हजार और पांच सौ के लाखों रुपये के नकली नोट भेजने के मामलेे में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कानपुर शाखा से दावा अनुभाग, निर्गम शाखा के सत्यदेव कुमार ने सिविल लाइंस थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से उनके यहां नोटबंदी के समय एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट बड़े पैमाने पर भेजे गए थे। सत्यदेव कुमार के अनुसार, आरबीआई को भेजे गए उक्त नोटों में से 117 नोट पांच सौ और 56 नोट एक हजार रुपये के नकली पाए गए। इस पर उक्त नोटों को जांच के लिए लैब भेजा गया, जहां जांच में उनके नकली होने की पुष्टि हुई। इस पर सत्यदेव कुमार ने मामले में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed