फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम प्रधान समेत 15 के खिलाफ एफआईआर

ग्राम प्रधान समेत 15 के खिलाफ एफआईआर

Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत 15 के खिलाफ एफआईआर
ग्राम प्रधान समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। रूडकली में कूड़ी डालने के विवाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दोनों ओर से 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
थाना क्षेत्र के रूडकली गांव में पिछले दो माह से खत्तों की भूमि पर विवाद चला आ रहा है। इस भूमि पर अवैध कब्जा कर एक व्यक्ति ने फसल बो रखी थी, जिसको लेखपाल की टीम द्वारा कब्जा मुक्त करा दिया था। इसके बाद उसी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कूड़ी डालना शुरू कर दिया गया था। कूड़ी डालने के विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे, जिसमें महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उसी समय चार लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया था। एक पक्ष से सलमान ने प्रधान कमर सहित असजद, माईन, शाहीन, शाहबाद, नसीम, फैसल तथा दूसरे पक्ष के अरशद ने अब्दुल्ला, अफजल, असजद, सुक्का, अदनान, जहीर, शानू, इस्लाम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


पंकज भाटी को किया सम्मानित
भोपा। गोली लगे घायल व्यक्ति को बारिश के दौरान त्वरित कार्रवाई के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने वाले पीआरवी 2233 के पायलट पंकज भाटी को एसएसपी द्वारा सम्मानित किया गया। थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी युवक को एक जून की देर रात संदिग्ध हालत में गोली लग गई थी। डायल 100 की सूचना पर पीआरवी 2233 के पायलट पंकज भाटी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बेहतर कार्य के लिए एसएसपी अनंतदेव ने पायलट पंकज भाटी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed