फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पोस्को और रेप के प्रयास में मामला दर्ज

पोस्को और रेप के प्रयास में मामला दर्ज

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पोस्को और रेप के प्रयास में मामला दर्ज
पुरकाजी। किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रेप की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। गत दिवस कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ग्राम नार्वे में मेला देखने गई थी। जहां पर एक युवक ने उसे निकट जंगल में जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिसकी पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध पोस्को और रेप की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मिथुन पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम हरिनगर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। ग्राम भूराहेड़ी निवासी एक किसान बिजेंद्र पुत्र चंद्र किरण ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर गाली गलौच कर रंगदारी मांगने और ना देने पर परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी नफीस पुत्र अनीस के विरुद्ध गाली गलौच करने और रंगदारी मांगने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंटरनेट की स्पीड बढ़वाने की मांग
पुरकाजी। नगर पालिका चेयरमैन जहीर फारूकी ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर कस्बे में इंटरनेट सेवा की स्पीड बढ़वाने की मांग की है। चेयरमैन ने पत्र में अवगत कराया कि कस्बे में 2जी नेटवर्क ही चल रहा है और 3जी का कोई टावर तक नहीं है। जिसकी स्पीड काफी कम होने के कारण सरकारी कार्यों और बैंक आदि में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में बीएसएनएल के महाप्रबंधक से कस्बे में इंटरनेट की स्पीड दिल्ली की तर्ज पर बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed