फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव भनवाड़ा में दूध के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी वकील पुत्र इलियास ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई इस्तकबाल ने दूध मुस्तकीम दूधिया के यहां लगा रखा था। इस्तकबाल ने अपनी भैंस बेचकर एक गाय खरीद ली। मुस्तकीम ने इस्तकबाल से दूध देने के लिए कहा और भैंस को बेचने पर विरोध जताया। इसी को लेकर मुस्तकीम ने अपने भाई अब्दुल सलाल, अब्दुल रहमान और गुलबहार व रहीस ने मिलकर इस्तकबाल के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने में लिए आई उसकी पत्नी खुर्शीदा और भाभी साबरी पत्नी शकील के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु बुढ़ाना अस्पताल भेजा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed