{"_id":"5cd710d8bdec22071c2df42f","slug":"121557598424-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी के शक में दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुखबिरी के शक में दो पक्ष भिड़े, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिरी के शक में दो पक्ष भिड़े, पथराव
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू निवासी व्यक्ति के घर शुक्रवार रात गोकशी के शक में पुलिस द्वारा दी गई दबिश को लेकर मुखबिरी के शक में दो पक्ष शनिवार शाम आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट के साथ ही पथराव होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी व्यक्ति के घर शुक्रवार रात गोकशी की सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दबिश दी थी। हालांकि दबिश के दौरान उक्त व्यक्ति के घर से पुलिस को कुछ नहीं मिल पाया था। उक्त दबिश को लेकर पीड़ित व्यक्ति द्वारा मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर मुखबिरी किए जाने का शक जताया जा रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार शाम के समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनमें जमकर मारपीट होने के साथ ही पथराव भी किया गया। मारपीट व पथराव से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। घटना के संबंध में देर रात तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी।