फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मामूली विवाद में घर पर हमला, तोड़फोड़

मामूली विवाद में घर पर हमला, तोड़फोड़

Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में घर पर हमला, तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर दो किशारों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ की और महिलाओं से बदसलूकी की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर गली नंबर-छह निवासी सोमपाल शर्मा के युवा बेटे की शनिवार शाम के समय किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के किशोर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि रात में उन्होंने सोमपाल के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान जो भी परिजन सामने आया, उसी के साथ मारपीट की गई। घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित परिजनों के अनुसार, घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट करते हुए बदसलूकी की गईं। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व चौकी प्रभारी एसआई सुनील नागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed