फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लोनी के शिक्षक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

लोनी के शिक्षक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 03 May 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
लोनी के शिक्षक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
शिक्षक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। लोनी के शिक्षक असलम की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। मंगलवार की रात में स्कार्पियो सवारों ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर शिक्षक के ऊपर से वाहन को भी उतरते देखा था। इन्हीं कार सवारों ने डायल 100 नंबर पर पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक की मौत का कारण शरीर पर किसी वाहन से चोटें लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन सभी पहलुओं को दायरे में रखकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। हालांकि पुलिस का मानना है कि शिक्षक की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है।

गाजियाबाद थाना लोनी के 331, मीनाक्षी एन्क्लेव अशोक विहार निवासी शिक्षक असलम पुत्र नसीम मंगलवार को अपने घर से दो लाख रुपये की रकम लेकर ऋण पर लिए गए ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए किसान मोटर्स एजेंसी पर जमा कराने के लिए निकला था। शिक्षक न तो एजेंसी पर पहुंचा और न ही वापस घर लौट सका था। उसके साथ रास्ते में किसी तरह की घटना घटी, उसका पता नहीं चला। मंगलवार की रात को शिक्षक का शव खतौली में गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर गांव बुआड़ा कलां के सामने पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक रात में बुलंदशहर के रहने लोग अपनी स्कार्पियो से हरिद्वार जा रहे थे। इन कार सवारों ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर एक वाहन को सड़क पर पड़े युवक के ऊपर से उतरते हुए देखा था। कार सवार सिखेड़ा की ओर निकल गए थे। सिखेड़ा क्षेत्र में पहुंचने पर कार सवारों ने ही 100 डायल करके पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी वाहन से चोटें लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि शिक्षक को पहले गंनगहर में ही फेंका गया होगा। गंगनहर में वह किसी तरह से बचकर बाहर निकल आया। सड़क पर पड़े शिक्षक के ऊपर से वाहन उतर गया होगा। हालांकि दूसरा पहलू यह है कि शिक्षक के दो लाख रुपये की नगदी गायब होना इस बात का सबूत है कि लूटपाट के बाद उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। पुलिस शिक्षक की हत्या की गुत्थी सुलझाने मेें जुटी है। इसके लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। लोनी पुलिस से भी मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। शीघ्र की शिक्षक की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed