{"_id":"5c4df671bdec22120179a899","slug":"121548613233-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरुप रोलिंग मिल के गार्ड की बंदूक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वरुप रोलिंग मिल के गार्ड की बंदूक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव सलारपुर की स्वरुप रोलिंग मिल में सुरक्षा गार्ड की बंदूक चोरी हो गई। पीड़ित गार्ड ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला उन्नाव निवासी बाबूराम यादव शनिवार रात फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड ऊपरी मंजिल के कमरे में ड्यूटी दे रहा था। रात में वह नीचे पानी पीने के लिए आया था। कुछ समय बाद उसने ऊपर जाकर देखा तो कमरे के अंदर से उसकी बंदूक गायब थी। बंदूक चोरी हो जाने से उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत फैक्टरी कर्मचारियों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में गार्ड ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
कैंप लगाकर विद्युत निगम ने वसूली की
जानसठ। विद्युत निगम द्वारा सर चार्ज समाधान योजना के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय पर राजस्व वसूली के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में विद्युत विभाग के एसडीओ भुवनराज सिंह ने बताया कि कैंप में बकाया विद्युत बिल की लाखों रुपये की राजस्व वसूली की गई। शिविर में जेई कपिल कुमार, अनुज गौतम, प्रमोद कुमार, मुकेश आदि मौजूद रहे।