{"_id":"5be09976bdec221e2f5b63a6","slug":"121541446006-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दंपती से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दंपती से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर दंपती से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी आसमां पत्नी सोनी ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की कुछ दिन पूर्व सत्तार पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि रविवार देर रात सत्तार अपने बेटों साहिल व गफ्फार के साथ ही रुबीना पत्नी चांद के साथ घर में घुस आया और सोनी से गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सोनी के साथ ही पत्नी आसमां व भाई वसीम के साथ मारपीट कर दी। इसमें वसीम गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तमंचे के साथ पकड़ा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक पर घूम रहे युवक को रोक लिया। पुलिस के अनुसार, जांच में आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया। वहीं, उसके पास से मिली बाइक भी चोरी की थी। इस पर आरोपी गांव सुजड़ निवासी शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
वहलना में दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में रविवार देर शाम रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में वाहिद व सरदार हुसैन पक्ष के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जिनका सोमवार को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।