फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संपति के लालच में छोटे भाई को ट्रेन में छोड़ा

संपति के लालच में छोटे भाई को ट्रेन में छोड़ा

Fri, 05 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
संपति के लालच में छोटे भाई को ट्रेन में छोड़ा
छोटे भाई को ट्रेन में छोड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मक्कीनगर निवासी उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त को वह पांच साल के बेटे सुभान उर्फ नोनू को विवाहित बेटी सिमरन के पास छोड़कर किसी काम से बाहर गया था। जब वह लौटा तो घर पर बेटा नहीं मिला। बेटी सिमरन से पूछने पर उसने भी लापता मासूम के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर पीड़ित उस्मान ने शहर कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इसके तीन दिन बाद जीआरपी गाजियाबाद ने उस्मान को कॉल कर लापता मासूम सुभान के अपने यहां होने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन गाजियाबाद पहुंचे और बेटे को ले आए। पीड़ित के अनुसार, पूछताछ में बच्चे ने अपनी बड़ी बहन सिमरन के साथ ही उसके पति शमीम उर्फ चिकना, सास कौसर व ससुर सलीम पर हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर भाग जाने की जानकारी दी। इस पर पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ संपत्ति के लालच में छोटे बेटे को जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed