{"_id":"5b16dd874f1c1ba46e8b67e9","slug":"121528225159-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के मोबाइल चोरी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के मोबाइल चोरी, हंगामा
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के बिलासपुर स्थित शिवा पालीटेक्निक में छात्र परीक्षा देने आए थे। छात्रों ने अपने वाहन कॉलेज की पार्किंग में खड़े किए थे। अपने मोबाइल फोन भी उसी में रख दिए थे। जहां से किसी ने शबाब अहमद, राहुल, अनीस, दीपक, दीपक धीमान, वैभव और जतिन के फोन चोरी कर लिए। छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया। प्राचार्य ने कुछ संतोष जनक जवाब नहीं दिया। बाद में छात्रों ने नई मंडी कोतवाली पर आकर प्राचार्य आदि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मोदी-योगी पोस्टर उखाड़े
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के गंगल वाली गली के बाहर अंसारी रोड पर एक बैंच बनाई गई है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी के पोस्टर लगे हुए हैं। रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा दोनों पोस्टर उखाड़ दिए गए। सुबह जब मोहल्ले के लोग सोकर उठे, तो उन्होंने पोस्टर उखड़े देखे। मोहल्ले के लोगों को एक युवक पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी का नाम आस मोहम्मद बताया गय है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में अजय गुप्ता ने तहरीर दी है।