{"_id":"5b05b96d4f1c1bd1408b76b0","slug":"121527101805-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के वांछित आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के वांछित आरोपी को जेल भेजा
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गोकशी एवं पशु चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि एसआई संजय राणा एवं सिपाही मायाराम ने सूचना पर गांव टोड़ा पुलिया से गोकशी और पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त काला उर्फ उमरदराज पुत्र अब्दुल रहीम निवासी गांव नंगला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। उक्त अभियुक्त गत 26 मार्च को रतनपुरी निवासी चंद्रपाल पुत्र ज्ञानचंद के यहां से एक बैल और एक बकरी चोरी कर ले गया था। इसके अलावा उसी रात को आरोपी ने अपने अन्य साथियों के मिलकर एक आवारा पशु को भी रतनपुरी निवासी मुनेश पुत्र अमर सिंह की ट्यूबवेल के पीछे ले जाकर काट दिया था। जिसके संबंध में थाने पर गोकशी और चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस तभी से अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।