फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कच्ची शराब बनाने की भटटी पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार

कच्ची शराब बनाने की भटटी पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने की भटटी पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार
खतौली। पुलिस ने मकान में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मकान के अंदर से शराब बनाने की भट्ठी समेत लाहन और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मकान में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने मिशन कंपाउंड में पप्पू के मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाते हुए पप्पू पुत्र धर्मदास, मोहल्ला होली चौक निवासी योगेश पुत्र मदनलाल, विनोद पुत्र किरणपाल, लोधा कालोनी निवासी अंकुश पुत्र सुंदर व गांव भैंसी निवासी परविंद्र उर्फ सीटी पुत्र दयानंद को पकड़ लिया। पुलिस ने मकान के अंदर से कच्ची शराब बनाने वाली भट्ठी, 30 लीटर कच्ची शराब, 100 किलो लाहन, कच्ची शराब के 65 पव्वे के अलावा उपकरण बरामद किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से कच्ची शराब बनाने का धंधा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर नगर व देहात क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कच्ची शराब बनाने और बेचने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। बृहस्पतिवार को इन आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed