फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संभलहेड़ा में गौकशी पकड़ी

संभलहेड़ा में गौकशी पकड़ी

Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
संभलहेड़ा में  गौकशी पकड़ी
संभलहेड़ा में गोकशी पकड़ी
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने गांव सम्भलहेड़ा में छापा मारकर एक घर से 50 किलो गोमांस बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गांव संभलहेड़ा में पिछले कुछ दिनों से गोकशी की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के चलते पुलिस ने गांव के इस्लाम और सोनू के घर छापा मारकर 50 किलो गोमांस एवं गोकशी में प्रयोग होने वाले धारदार हथियार को बरामद किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इनके दोनों आरोपियों के अलावा इस अवैध धंधे में लिप्त तीन लोग फरार बताए गए।


मकान के विवाद में संघर्ष, चार घायल
मीरापुर।
पंजाबी कॉलोनी में एक मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पंजाबी कालोनी के एक मकान के कब्जे को लेकर उसके मालिक रामलाल और मोहल्ला मुश्तर्क निवासी विनोद वत्स आदि के बीच विवाद है। इसी विवाद के चलते दोपहर करीब 3 बजे विनोद वत्स अपने परिजनों के साथ पंजाबी कालोनी पहुंचा और मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। रामलाल और उसके पुत्र ने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी- डंडों से हमला कर रामलाल, अशोक कुमार, ममता पत्नी अशोक कुमार व शिवम आदि को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दो हमलावरों विनोद वत्स और उसके भाई प्रदीप को हिरासत में ले लिया। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed