फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फर्ज ी सिम के धंधे का नेटवर्क टूटा

फर्ज ी सिम के धंधे का नेटवर्क टूटा

Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
फर्ज ी सिम के धंधे का नेटवर्क टूटा
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सिम से आधार को लिंक करने की अनिवार्यता ने फर्जी सिम के नेटवर्क को तोड़ दिया है। गैरकानूनी धंधे के लिए दूसरे की आईडी प्रूफ पर सिम की बिक्री बड़े पैमाने पर होती रही है। जुर्म के बड़े खिलाड़ी फर्जी सिम के दम पर रंगदारी, धमकी और अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। जेलों में छापे के दौरान कई बार बड़ी संख्या में फर्जी सिम मिल चुके हैं। मगर, टेलीकॉम कंपनियों ने आधार के बिना सिम जारी न करने से इस पर अंकुश लगने लगा है।
केंद्र सरकार ने मोबाइल सिम आधार कार्ड से लिंक कर दिया है। इसके लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों को पुराने सिम को लिंक करने के साथ नए सिम बिना आधार के जारी करने पर रोक लगाई गई है। आधार कार्ड से सिम के लिंक होने पर फर्जीवाड़े की कमर टूट गई है। टेलीकॉम में सिम के खेल पर रोक लगने से अपराधों पर भी अंकुश लगा है। गैरकानूनी कारोबार के लिए खूब फर्जी सिमों का प्रयोग कई बार सामने आए हैं। जिसके चलते पुलिस को भी असल मुजरिम तक पहुंच पाना कठिन रहता था। मगर, अब ऐसा नहीं है। वहीं, देहरादून, बरेली, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से बड़ी संख्या में फर्जी सिमों का कारोबार भी बंद हो गया है। टेलीकॉम कंपनी जिस आईडी प्रूफ पर सिम जारी कर रही हैं, उसी व्यक्ति का बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान लिया जा रहा है। मोबाइल कम्युनिकेशन सेंटर के संचालन अरशद मिर्जा ने बताया कि आधार कार्ड से सिम के लिंक होने पर फर्जीवाड़े पर रोक लगी है। दूसरे लोगों की आईडी पर सिम रोक लग गई है।
विज्ञापन


पुलिस को योजना से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। मोबाइल सिम के आधार कार्ड से लिंक होने के बाद पुलिस को बड़ी राहत मिली है। अपराधियों के मोबाइल कॉल कर रंगदारी मांगने, धमकी देने के साथ अन्य मामलों में बदमाशों तक पहुंच पाना कठिन डगर थी। फर्जी सिम के चलते कई बार असली मुजरिम बच निकलते थे। अब ऐसा नहीं है। धमकी, रंगदारी के साथ अपराधियों के मामले में पुलिस 24 घंटे के भीतर आधार कार्ड से लिंक सिम को ट्रेस करने में काफी मदद मिली है, जबकि जेल में भी फर्जी सिम के इस्तेमाल पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल जमा करने से किए हाथ खड़े
मुजफ्फरनगर। आइडिया, वोडाफोन, एयरटेल, रिलायंस आदि नामी-गिरामी मोबाइल सिम विक्रेता कंपनी पोस्टपेड बिल को बिना आधार कार्ड के जमा करने से हाथ खड़ी कर रही है। बिना आधार कार्ड दिखाए और थंब (बॉयोमेट्रिक निशान) के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed