{"_id":"5a32c3bd4f1c1bc45b8bbf58","slug":"121513276349-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी का किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग किशोरी का किया अपहरण
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर उसका अपहरण कर ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम निवासी पीड़ित का आरोप है कि वह कहीं बाहर गया हुआ था। उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। गांव निवासी एक दलित युवक अपने साथियों के सहयोग से उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र कुमार, उसके पिता रामकिशन, उसके रिश्तेदार ग्राम महमूद नगर थाना नागल जनपद सहारनपुर निवासी राजू और ग्राम ढंढेरी रुड़की उत्तराखंड निवासी मुकेश कुमार के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फौजी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी के आर्मी सेंटर में ट्रेनिंग करने आया फौजी गत 30 नवंबर को कस्बे के स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आया था। उसके पैसे निकालने के बाद किसी ने उसके खाते से 39000 रुपये निकाल लिए थे, जिसका मेसेज आने पर उसने बैंक में तैनात लोगों से शिकायत की थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की गई थी, मगर पैसे निकालने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित फौजी एस रोसारियो निवासी तमिलनाडू की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजे की तैयारी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है, जिसके लिए ऐसे डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर उनके कागजात चेक करने के लिए टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पूनम ने बताया कि शासन के आदेश पर मुख्यालय से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें कस्बे में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों के कागजात चेक किए जाएंगे, जिनके पास कागजात नहीं होंगे, उनकी लिस्ट मुख्यालय को भेजकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोष जताया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। समाजसेवी भारत भूषण खुल्लर के आवास पर बैठक हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि एक पुुलिसकर्मी व्यापारियों को बेवजह परेशान कर उनसे अवैध वसूली कर रहा है। आरोप लगाया है कि एक सप्ताह पूर्व कस्बे के एक व्यापारी को थाने लाकर उनका अपमान किया। उसे छोड़ने को लेकर 15 हजार रुपये की मांग की गई। इंस्पेक्टर से शिकायत करने पर दरोगा ने व्यापारी को छोड़ा। इसके अलावा चार दिन पूर्व एक गुड़ व्यापारी को मंडी समिति का डर दिखाकर उससे 10 हजार रुपये और तीन दलितों को बेवजह थाने लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा। बैठक में बशारत खान, रियाज हसन राठी, भूषण लाल गोयल, नवीन गोयल, भवन सिंह वर्मा, निसार अहमद सभासद, शाहीन खान, काला सभासद, नफीस सभासद आदि मौजूद रहे।