{"_id":"5a0dde9f4f1c1b95188b4620","slug":"121510858399-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजारी बदमाश का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजारी बदमाश का कोर्ट में सरेंडर
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देकर किया समर्पण
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
जौली रोड स्थित फैक्ट्री में पिछले माह लाखों की चोरी हुई थी। चोरी में शामिल वांछित पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। पुलिस हाथ मलती रह गई।
गांव घंधेड़ा में जौली रोड स्थित लोहे की बंद पड़ी फैक्ट्री से करीब दो माह पूर्व नकब लगाकर ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा चोरी कर लिया था, लेकिन आहट सुनकर चौकीदार के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके से दो चोर पकड़ कर पुलिस को दे दिए थे, जबकि दो चोरों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सलीम पुत्र मुकामू निवासी खतौली पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि फरार बदमाश सलीम पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को फरार बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर कर जेल जला गया।