Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा

जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा

Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा
जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जहर खुरानी गिरोह ने एक युवक को शिकार बना लिया। पीड़ित का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। लोगों ने रामपुर चौराहे पर स्थित एक होटल के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देख कर पुलिस को बताया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि उसे जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है।
युवक की मौत ं
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौराहे पर 27 जुलाई को एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था, जिसे राहगीरों की मदद से चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोबाइल लूट में चाचा-भतीजा पकड़े
मुजफ्फरनगर। छिंपीवाडा के नंदकिशोर ने नई मंडी पुलिस को बताया कि वह भरतिया कालोनी स्थित अपनी बहन के मकान से घर वापस जा रहा था। जानसठ रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने इस संबंध में खालापार निवासी चाचा-भतीजे को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रहीह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी से मारपीट की
मुजफ्फरनगर। शिवचौक स्थित साड़ी शोरूम के मालिक रमन जैन ने शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि रामलीला टिल्ला निवासी अरुण कुमार गुप्ता उसके साड़ी शोरूम पर कार्य करता है। अरुण को गत दिवस उसने सामान लेने बाजार भेजा था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा, जब उसने अरुण को फोन कर पूछा, तो आरोप है कि अरुण ने उससे गालीगलौज की। इसके बाद अरुण ने शोरूम पहुंचने पर उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed