फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेकाबू ट्रक की टक्कर से महिला समेत चार घायल

बेकाबू ट्रक की टक्कर से महिला समेत चार घायल

Mon, 06 May 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से महिला समेत चार घायल
भोपा। तेज रफ्तार ट्रक ने भोपा रोड पर गुरुद्वारे के निकट बाइक और साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हंगामा होने पर आरोपी ट्रक चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी गांव तिगरी निवासी अहसान साइकिल से भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर से शाम को घर लौट रहा था। भोपा क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास बेकाबू ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे अहसान घायल हो गया। आरोपी चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, जिसकी चपेट में कुछ ही दूरी पर बाइक सवार परिवार भी आ गया। बाइक सवार परिवार गांव मखियाली निवासी खुशनसीब का था, जो गांव तिस्सा से घर लौट रहा था। इस हादसे में खुशनसीब के साथ ही उसकी पत्नी शबाना व बेटी अलीशा भी घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर, ग्रामीणों ने डायल-100 को घटना की जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक भी पुलिस व एंबुलेंस नहीं पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा भी किया। घटना की सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा तत्काल भोपा इंस्पेक्टर एमएस गिल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उधर, मंसूरपुर निवासी राहुल व राजीव दोस्तों के साथ रविवार को घूमने के लिए शुकतीर्थ गए थे। दोपहर के समय वहां से लौटते समय अचानक उनकी बाइक के आगे पहाड़ा आ गया, जिससे बचने के लिए जैसे ही राहुल ने ब्रेक लगाए, बाइक स्लिप हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed