{"_id":"5c913629bdec221423553e57","slug":"11553020457-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड में डोडा पोस्त के साथ दो लोग पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड में डोडा पोस्त के साथ दो लोग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में डोडा पोस्त के साथ दो लोग पकड़े
मोरना। पुलिस ने मुठभेड़ में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया।
ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस जटवाड़ा गंगनहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव ढ़ांसरी की ओर से बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पुलिस टीम की ओर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने से एसआई मंजीत सिंह बाल बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी करके दो आरोपी सगे भाई शादाब कुरैशी व नदीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गांव सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर के निवासी हैं। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी अय्यूब निवासी गांव ढ़ांसरी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलोग्राम डोडा पोस्त, एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी अय्यूब की तलाश में जुटी।