फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता का पंखे से शव लटका मिला, सनसनी फैली

विवाहिता का पंखे से शव लटका मिला, सनसनी फैली

Sat, 09 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का पंखे से शव लटका मिला, सनसनी फैली
सिखेड़ा। गांव सिखेड़ा में विवाहिता का ससुराल में पंखे से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने पति और उसके भाई पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा करते हुए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी रूबी की शादी करीब 14 वर्ष पहले सिखेड़ा गांव निवासी सोनू पुत्र महावीर के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों का आरोप है कि रूबी का पति शराब पीकर मारपीट करता था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसके दामाद सोनू और छोटा भाई मोनू ने रूबी की हत्या करके शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या का रुप दे दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने हत्या करने की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पति और उसके भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed