{"_id":"5b8ae28742c79210bb58b84e","slug":"11535828615-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दी बच्चों समेत आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दी बच्चों समेत आत्महत्या की चेतावनी
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने जान देने की चेतावनी दी
छपार। बच्चों के झगड़े में दो भाइयों ने एक महिला को उसके घर में घुसकर पिटाई की। इससे आहत महिला ने जान देने की कोशिश की।
शुक्रवार दोपहर गांव खोजा नंगला में फरमान व लुकमान के बच्चे रास्ते में खेल रहे थे। उनमें आपस में झगड़ा हो गया। इस पर फरमान व उसका भाई भूरा आ गए, उन्होंने लुकमान के बच्चे को पीटा तो उसकी मां नोसाना आ गई। वह बच्चे को छुड़ाने लगी तो उससे भी गालीगलौज की। जब वह घर चली गई तो दोनों युवक घर में घुस गए और पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की। फिर 100नंबर पर फोन किया। तब वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने डाक्टरी कराकर थाने में तहरीर दी। शनिवार को पीड़िता थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई न हुई तो वह अपने बच्चों सहित आत्महत्या करेगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठौर ने उसे कार्यवाई का आश्वासन दिया है।