फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सोने के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर धरा गया जिले का युवक

सोने के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर धरा गया जिले का युवक

Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोने के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर धरा गया जिले का युवक
सोने के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर धरा गया युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर जिले का युवक 30 लाख से अधिक कीमत के सोने के साथ धर लिया गया है। कस्टम विभाग के अफसर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से स्मगलिंग का 1190 ग्राम सोना ला रहा जनपद का युवक मुंबई निवासी एक अन्य साथी समेत कस्टम विभाग की चेकिंग में पकड़ा गया। कस्टम विभाग के अनुसार, युवक के पास से बरामद किया गया सोना मीट मिक्सर में गत्ते के पैकेट में कार्बन पेपर के नीचे सोने की शीट के रूप में छिपाकर लाया जा रहा था। इनमें जिले के युवक के पास से 411 ग्राम और बाकी मुंबई के युवक से बरामद किया गया। कस्टम विभाग के आयुक्त ने बताया कि दोनों युवक दुबई से आ रही फ्लाइट नंबर आईएक्स 194 से यहां आए थे, जिन्हें शक के आधार पर पकड़ा गया है। दोनों युवकों से इस बाबत पूछताछ की जा रही है। हालांकि कस्टम विभाग द्वारा अभी तक जिले के युवक की पहचान उजागर नहीं करने से उसके बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि लखनऊ में सोने के साथ जिले के युवक के पकड़े जाने की सूचना मिली है, जिसकी पहचान सामने आते ही आरोपी के बारे में जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed