{"_id":"5b2aa2e84f1c1bc96b8b734c","slug":"11529520872-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभिन्न स्थानो पर पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो विभिन्न स्थानो पर पुलिस का छापा
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर गोकशी करते चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मंगलवार रात मंदवाड़ा गांव में बालू और अफसान के मकान पर छापा मारा। मौके से करीब एक क्विंटल गोमांस काटने के उपकरण तराजू बाट आदि बरामद किये। पुलिस ने मौके से दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन युवक भाग गए। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। वहीं, कस्बे के मोहल्ला भटवाड़ा में बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस ने समेदीन के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से भी करीब एक कुंतल गोमांस व काटने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने मौके से समेदीन व दानिश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। दो स्थानों से बरामद गोमांस के पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी मंशाराम से नमूने भरवाए। बाद में पुलिस ने मांस को जमीन में दबवा दिया। उधर पुलिस ने कस्बे की शफीपुर पट्टी से गोकशी के वांछित दीन मौहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब एक माह से फरार चल रहा था।