फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेरठ पुलिस ने पूर्व प्रधान व बेटे को पकड़ा

मेरठ पुलिस ने पूर्व प्रधान व बेटे को पकड़ा

Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने पूर्व प्रधान व बेटे को पकड़ा
मेरठ पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके बेटे को पकड़ा
विज्ञापन

भोपा। गांव कसौली के पूर्व प्रधान व उसके बेटे को मेरठ के थाना सरधना की पुलिस ठगी करने के आरोप में पकड़ कर अपने साथ ले गई। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि मेरठ के थाना सरधना के दरोगा राजकुमार व सिपाही राजीव कुमार ने भोपा थाने पर आमद कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव कसौली में छापेमारी करते हुए पूर्व प्रधान मुज्जमिल व उसके बेटे तनवीर को पकड़ कर अपने साथ ले गई। पिता-पुत्र पर ठगी के मामले में गिरफ्तारी होना बताया गया है।
ट्रक पलटा, लोग बाल बाल बचे
भोपा। बिजनौर जा रहा रोड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होने से पलट गया। ट्रक में सवार लोग बाल बाल बच गए। बुधवार की सुबह रोड़ी से भरा ट्रक गंगनहर पटरी से होता हुआ बिजनौर जा रहा था। निरगांजनी झाल से पहले ट्रक पलट गया। ट्रक में सवार चालक सहित सभी लोग बाल बाल बचे।
विज्ञापन

लंगूर ने बालक को जख्मी किया
भोपा। लंगूर के हमले से बालक घायल हो गया। लंगूर के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। बुधवार को भोपा निवासी पप्पू का 6 साल का पुत्र गौरव बाजार में सामान लेने आया था। लंगूर ने हमला कर दुकान पर खड़े गौरव को घायल कर दिया। घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र लंगूर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed