{"_id":"5ad647df4f1c1b9e098b519d","slug":"11523992543-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक लापता, अनहोनी की आशंका
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवक लापता
खतौली। युवक घर से 11 दिन से लापता है। परिजनों ने युवक को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 26 वर्षीय शाहनवाज पुत्र नसीर श्रमिक है। 14 जुलाई की शाम को शाहनवाज अपने घर से खाना खाकर बाहर निकला था। वह आज तक घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसको रिश्तेदारों के यहां और दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से मिलकर शाहनवाज के लापता होने की जानकारी दी। उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर युवक की तलाश प्रारंभ कर दी है।
हादसे में बाइक सवार घायल
खतौली। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास बुधवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार सलावा निवासी सतीश पुत्र जयपाल और उसका रिश्तेदार राकेश घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।