फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो युवतियां प्रेमियों संग फरार

दो युवतियां प्रेमियों संग फरार

Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो युवतियां प्रेमियों संग फरार
मीरापुर। दो गांवों की युवतियों अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां अपनी मर्जी से आरोपी युवकों के साथ गई हैं। बताया गया कि एक युवती ने तो अपने प्रेमी संग विवाह भी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दो युवक पकड़े, चार फरार
मीरापुर। पुलिस ने सरकारी अस्पताल के निकट जुआ खेल रहे दो युवकों को नगदी समेत गिरफ्तार किया, जबकि चार युवक मौके से फरार हो गए। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल के निकट मोहल्ला तहबलपुरा में दबिश दी। पुलिस को देख चार युवक मौके से फरार हो गए, जबकि मोहम्मद उमर और जावेद नगदी एवं ताश के साथ पकड़े गए।
विज्ञापन


सफाई का महत्व बताया
मीरापुर। आकांक्षा डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई अभियान चलाया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी रोहिणी पंवार ने छात्राओं के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आए रोगियों को भी सफाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर के साथ ही अपने आवास और उसके आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी ने ज्योति, मानसी और प्रिया को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांतों की सुरक्षा के उपाए बताए
मीरापुर। किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाईस्कूूल में लगाए गए कैंप में बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। डॉ शोभित मिश्रा ने बच्चों के दांतों का निरीक्षण कर दांतों में होने वाले रोगों से बचने के उपाय बताए। कहा कि हमें दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रात्रि में सोने से पूर्व और प्रात: स्नान से पूर्व दांतों की सफाई करना आवश्यक है। प्रबंधक विभोर डागा ने आभार जताया। प्रधानाचार्या मंजू डागा, करुणा, शरद, सरिता, पूजा, नवीता, शिवालिक, अंकिता, पायल, मुस्कान, पारुल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed