{"_id":"5a84882b4f1c1b92268ba318","slug":"11518635051-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतार कर छात्र पर जान लेवा हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतार कर छात्र पर जान लेवा हमला किया
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। रंजिश के चलते आधा दर्जन छात्रों ने अपने ही साथी को लाठी डंडो से मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी वेदवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा नवनीत सहरावत मोरना के इंटर कालेज में पढता है। वह बुधवार को बस में सवार होकर मोरना से मुजफ्फरनगर जा रहा था। उसी बस में आधा दर्जन से भी अधिक अन्य छात्र भी थे। जो उसके भतीजे से रंजिश रखते है। आरोप है कि उन्होंने रहकड़ा पुलिया पर उसके भतीजे नवनीत को बस से उतार कर उस पर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया।
युवती का सुराग नहीं, अपहरण का मामला दर्ज
भोपा। तिस्सा से अपह्त युवती के मामले में पिता ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा कायम कराया है जिसमें युवती की बरामदगी को पुलिस ने दबिश भी दी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा के कंवरपाल की बेटी को मंगलवार शाम एक महिला घर से बुलाकर ले गयी थी जो घर वापस नहीं लौटी है। युवती के पिता कंवरपाल ने देर रात्री थाने पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध तहरीर दे दी थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि युवती की बरामदी के प्रयास किए जा रहे है।