{"_id":"59aefc274f1c1b6f078b46c9","slug":"11504640039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश हत्याकांड में पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आकाश हत्याकांड में पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश हत्याकांड में पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने नसीरपुर के आकाश हत्याकांड में पांच हत्यारोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। एक फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की नोटिस की कार्रवाई हो चुकी है। यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर सऊदी अरब चल गया।
नई मंडी के गांव नसीरपुर में मई माह में नाली के विवाद के विवाद में छात्र आकाश की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर कई दिनों तक सांप्रदायिक तनाव बना था। मंगलवार को नई मंडी पुलिस ने पांच आरोपियों इसरार, शहजाद, शादाब, कादिर और यासीन के विरुद्घ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए। ये सभी आरोपी जेल में हें, जबकी एक आरोपी इसरार पर रासुका भी लग चुकी है।
रिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मिली हाईकोर्ट से जमानत
मुजफ्फरनगर। मुंडभर के चर्चित छात्रा रिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुशील को हाईकोर्ट इलाहाबाद से जमानत मिल गई है।
भौराकलां के गांव मुंडभर निवासी 17 वर्षीया छात्रा रिया की वर्ष 2014 में हत्या हुई थी। मामला हाई प्रोफाइल बनने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने हत्याकांड की जांच की थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील जेल में बंद है, जिसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में चार लोग नामजद किए गए थे। सीबीआई ने जांच में आरोपी सुनील, रोहताश और ललित को दोषी बताया था। जबकी एक आरोपी पूर्व प्रधान प्रवीण को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
जगबीर सिंह हत्याकांड सुनवाई स्थगित, नरेश टिकैत नहीं आए
मुजफ्फरनगर। राकिमो नेता जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले मंगलवार को वकीलों के नो वर्क के चलते सुनवाई 12 सितंबर तक स्थगित हो गई। मामले के आरोपी भाकियू नेता नरेश टिकैत और वादी योगराज सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए।