{"_id":"59adaad84f1c1be5278b5433","slug":"11504553688-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की आपतिजनक फोटो डालने वाला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम की आपतिजनक फोटो डालने वाला पकड़ा
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा सीएम की आपत्तिजनक फोटो डालने वाला
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम की आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम एक आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर काफी लोग थाने पहुंचे और थाने से ही जमानत देने की मांग की। इस पर पुलिस ने किसी भी तरह की रियायत नहीं देने की बात कहते हुए लोगों को थाने से लौटा दिया।
करीब एक सप्ताह पूर्व एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो वायरल किया गया। मामले का पता चलने पर पुलिस ने एक सितंबर को फोटो वायरल करने वाले इनाम फरीदी और ग्रुप एडमिन इकरार फरीदी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी इनाम को पकड़ लिया। इसके विरोध में दर्जनों लोग थाने पहुंचे। आरोपी को थाने से ही जमानत देने की मांग करने लगे, मगर पुलिस ने इस मामले में कोई रियायत नहीं देने की बात कहकर लोगों को वापस लौटा दिया। इस दौरान सपा नेता भारत भूषण खुल्लर, भाजपा नेता भूषण लाल गोयल, हरश्याम दास गोयल, कपिल मित्तल के अलावा तहसीन एडवोकेट, इरशाद फरीदी, आजाद फरीदी, नौशाद फरीदी, नफीस फरीदी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।