{"_id":"594037a14f1c1ba30a8b4730","slug":"11497380769-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से आरोपी परिवारों का पलायन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के डर से आरोपी परिवारों का पलायन
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के डर से पलायन कर रहे आरोपी
मुजफ्फरनगर। पुलिस के डर से शेरपुर में आरोपी परिवार पलायन कर गए हैं। पुलिस रोजाना रात में दबिश दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के सभी काम-धंधे बंद हो गए हैं और पशुओं के भूखे मरने की नौबत आ गई है।
शहर कोतवाली के शेरपुर में दो जून को गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर सरकारी वाहनों आग लगा दी थी। मामले को काबू करने के लिए अफसरों को भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचना पड़ा था। इसके बाद भी जमकर पथराव और आगजनी हुई थी। मामले में पुलिस की ओर से करीब 250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसी दिन से पुलिस ने शेरपुर को रडार पर ले रखा है। रोजाना रात में गांव में दबिश दी जा रही है। देर रात पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए शौकत, आजाद, गुलजार और मुकीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है। पुलिस की दबिशों से गांव के बुजुर्ग और युवा पलायन कर गए हैं। सब को एक ही भय है कि पुलिस अज्ञात में जेल भेज देगी। ग्रामीणों के पशु भूखे मर रहे हैं और रोजगार ठप हो गए हैं। शेरपुर गांव में दो जून को गोकशी की की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 20 नामजद और 230 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस 13 लोगों को जेल भेज चुकी है।