फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, तहरीर दी

विवाहिता ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, तहरीर दी

Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, तहरीर दी
देवबंद (सहारनपुर)। विवाहिता ने एक व्यक्ति पर बहला फुसलाकर साथ ले जाने तथा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव का एक व्यक्ति 26 अप्रैल को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और बहन के घर पर रख लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। तीन दिन पूर्व उसने किसी तरह पति से संपर्क कर इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पति वहां पहुंचा और उसे अपने साथ ले आया। विवाहिता ने पुलिस से मेडिकल कराकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुुलिस ने तीन को जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने सांपला बक्काल निवासी कल्लू उर्फ उवैस को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक कल्लू गैंगस्टर में निरुद्ध था और फरार चल रहा था। मानकी गांव निवासी नरेंद्र को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उधर, पुलिस ने मिश्रा कालोनी निवासी हिमांशु का शांतिभंग में चालान किया है। आरोप है कि हिमांशु घर पर आई सास के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed