फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, मारपीट में गर्भपात हुआ

पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, मारपीट में गर्भपात हुआ

Tue, 26 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, मारपीट में गर्भपात हुआ
पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला
विज्ञापन

देवबंद। गर्भवती महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज की मांग के चलते पिटाई कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि पति द्वारा की गई पिटाई में उसका गर्भपात हो गया। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बास्तम गांव निवासी नेहा त्यागी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2018 को उसका विवाह सरधना के भूनी गांव में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आए दिन उसकी पिटाई की जाती थी। इस दौरान उसको गर्भ ठहर गया। जिसकी जानकारी पति समेत ससुरालियों को थी। नेहा का आरोप है कि 23 मार्च की रात्रि पति ने उसकी पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गई और उसका गर्भपात भी हो गया। इसके बाद उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सरधना पहुंचे परिजन उसको अपने साथ मायके ले आए। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed