फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटे की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

बेटे की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

Tue, 26 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
बेटे की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। गांव खामपुर निवासी कमलेश ने रोहाना कलां निवासी महिला पर उसके छोटे बेटे की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी कमलेश ने बताया कि उसके बेटे गोविंद की शादी अप्रैल 2013 में रोहाना कलां निवासी प्रीति से हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही मनमुटाव के चलते प्रीति मायके चली गई। इसके बाद दोनों के बीच आपसी समझौते से तलाक हो गया। बताया कि पांच सितंबर 2013 को प्रीति उसके छोटे बेटे राहुल के साथ घर से फरार हो गई। 15 दिन बाद पुलिस ने हरिद्वार के औरंगाबाद से दोनों को बरामद कर लिया था। इसके बाद से राहुल प्रीति के घर ही रहने लगा था। मार्च 2017 में उन्हें राहुल के लापता होने की जानकारी मिली। उन्होंने प्रीति से बेटे के बारे में पूछा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद प्रीति ने महिला थाने में तहरीर देकर उल्टे उन पर ही राहुल को गायब करने का आरोप लगा दिया। कमलेश का आरोप है कि प्रीति ने उसके बेटे राहुल की हत्या कर लाश को खुर्दबुर्द कर दिया है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर कमलेश ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रीति के साथ ही उसके पिता मांगेराम, भाई रोबिन व प्रकाश चंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed