{"_id":"5c913736bdec221423553e5a","slug":"111553020726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावली से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहावली से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावली से किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 16 मार्च को मार्केट जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी मोनू किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी के बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी ने 11 फरवरी को मोहल्ले के ही शोएब पुत्र इकराम पर अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाद में किशोरी को बरामद कर लिया था, जिसने आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। आरोपी शोएब फरार चल रहा था। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
नदी रोड पर मिली मनोरोगी महिला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला नदी रोड पर सोमवार शाम के समय एक मनोरोगी महिला लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिली। आसपास के लोगों ने पुलिस को महिला के संबंध में सूचना देते हुए उसके साथ रात में अप्रिय घटना होने का अंदेशा जताया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया। बाद में मेडिकल कराने के बाद महिला को दिल्ली की एक समाजसेवी संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की शनाख्त नहीं हो सकी है।