{"_id":"5bd7568abdec221a020c52bb","slug":"111540839050-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व कार चालकों में मारपीट, परिचालक के कपड़े फटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस व कार चालकों में मारपीट, परिचालक के कपड़े फटे
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
साइड नहीं देने पर चालक और कार सवार भिड़े
खतौली। रोडवेज बस के चालक, परिचालक और कार सवारों के बीच साइड नहीं देने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में बस का शीशा टूट गया और परिचालक के कपड़े फट गए। मारपीट को लेकर बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया, जिसको लेकर थाने में कार सवार महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।
भैंसी डिपो की रोडवेज बस मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही थी। हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी के पास दोनों चालकों में साइड नहीं देने को लेकर कहासुनी हो गई। रोडवेज बस अड्डे के बाहर आकर रुकी, तो कार सवारों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में बस का अगला शीशा भी टूट गया। मारपीट होने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक बस को लेकर अड्डे के सामने से भाग निकला। कार सवार बस का पीछे करते रहे। चालक ने बस को थाने के सामने लाकर खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से कार सवारों ने फिर से चालक व परिचालक के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। बस में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने कार सवारों और बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया। बस के चालक ने कार सवारों पर लूटपाट करने का आरोप भी लगाया। कार सवार महिला ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने महिला को फटकार लगाई। बाद में थाने में ही दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया।