फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शर्मनाक: प्रेमी ने साथियों को सौंप दी किशोरी

शर्मनाक: प्रेमी ने साथियों को सौंप दी किशोरी

Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शर्मनाक: प्रेमी ने साथियों को सौंप दी किशोरी
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने ही संबंध बनाने के बाद किशोरी को अपने साथियों के हवाले कर दिया। प्रेमी के साथियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से इसकी क्लिप भी बना ली। अगली सुबह आरोपी किशोरी को किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने व क्लिप वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए, जिसके डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि शाम होते-होते किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद मेडिकल चेकअप में घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित परिजनों ने पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तितावी क्षेत्र निवासी युवक का प्रेम प्रसंग 16 साल की किशोरी से थे। आरोप है कि 12 अक्तूबर की शाम युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए अपने ही घर की छत पर बुलाया था, जहां पहले तो युवक ने खुद किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अपने चार साथियों को फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी को उनके हवाले कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रेमी समेत पांचों युवकों ने रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे गोली मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि दुष्कर्म को अंजाम देते समय आरोपियों ने मोबाइल से दुष्कर्म की क्लिप भी बना ली। पांचों आरोपी किशोरी को किसी से घटना के बारे में बताने पर जान से मारने के साथ ही वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों की धमकी से भयभीत किशोरी किसी तरह घर पहुंची और किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन 13 अक्तूबर को शाम होते-होते ॅउसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन किशोरी को एक डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसकी हालत देख डॉक्टर ने उसका मेडिकल चेकअप किया तो उसके साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हो गया। किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने से परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद ग्राम प्रधान सुरेंद्र को घटना से अवगत कराया गया। प्रधान की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराते हुए पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ उसके प्रेमी ने ही चार अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया था। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed