फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सात माह पूर्व मरे युवक का शव कब्र से निकाला

सात माह पूर्व मरे युवक का शव कब्र से निकाला

Wed, 10 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सात माह पूर्व मरे युवक का शव कब्र से निकाला
युवक का शव कब्र से निकलवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। अदालत के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस ने युवक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली निवासी जैगम की करीब सात माह पूर्व मौत हो गई थी। जैगम के भाई जाहिद ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट के आदेश पर गांव के ही प्रधान के पति शबाब, इकरार, अरमान व अब्दुल्ला उर्फ दुल्ला पर भाई जैगम व जाबिद को घर से बुलाकर ले जाने के बाद जैगम की पीट-पीटकर हत्या करने और दूसरे भाई जाबिद को गायब करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को भारी फोर्स के साथ जैगम के शव को कब्र से निकलवाया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान एसडीएम जानसठ राजीव कुमार व सीओ भोपा राममोहन शर्मा मौजूद रहे। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कब्रिस्तान में भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

कब्र से शव को निकालना नाजायज
भोपा। गांव रुड़कली निवासी जैगम की लाश को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाले जाने को मौलाना असलम कासमी ने नाजायज करार दिया है। मौलाना का कहना है कि कब्र से शव को निकालना नाजायज है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कब्र को उखाड़ना पड़ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर से उसी कब्र में कफन, दफन व नमाज के साथ दफनाया जाएगा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
रुड़कली निवासी परिजनों ने पांच लोगों पर लगाया था हत्या का आरोप
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed