{"_id":"5b635bd94f1c1bc6508b8494","slug":"111533238233-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पार्ट काटने की आरोपी पत्नी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट पार्ट काटने की आरोपी पत्नी को भेजा जेल
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पति पर हमला करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी ढाबा संचालक यूनुस की शादी करीब 18 साल पूर्व हरियाणा के सोनीपत निवासी शायदा से हुई थी। करीब एक साल पूर्व यूनुस ने बिजनौर की तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से उसके घर में कलह चल रही थी। मंगलवार को यूनुस की दूसरी पत्नी रेशमा ने जिला महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था, जिसके चलते यूनुस देर रात घर लौटा था। इसे लेकर शायदा की पति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने पति को नशीली गोलियां मिली चाय पिला दी। बेहोश हुए युवक पर बुधवार तड़के महिला ने हमला कर दिया। मामले में यूनुस की बहन ने अपनी भाभी शायदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।