फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांधीनगर से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता

गांधीनगर से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मोहल्ला गांधीनगर में घर से निकली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तलाश किए जाने के दौरान किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवकों द्वारा ले जाए जाने की जानकारी मिली, जिस पर परिजनों ने उनके खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं, क्षेत्र में किशोरी के अपहरण को लेकर तनाव की भी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन दो दिन पूर्व घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसके बाद ही वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई, जिसका अब तक सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार, किशोरी की तलाश के दौरान पता चला कि उसे दूसरे समुदाय का भोपा निवासी परवेज अपने एक अन्य साथी के साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे लेकिन वहां भी किशोरी का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, किशोरी व आरोपी अलग-अलग समुदाय से होने के चलते घटना को लेकर लोगों के बीच आक्रोश व तनाव भी पनप रहा है, जिसके चलते पुलिस बल को भी मौके पर तैनात रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed