फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मदरसे के चार छात्रों पर किया हमला

मदरसे के चार छात्रों पर किया हमला

Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मदरसे के चार छात्रों  पर किया हमला
मदरसे के चार छात्रों पर किया हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआईसी के मैदान के पास मदरसे के चार छात्रों के साथ कुछ स्कूली छात्रों ने मारपीट की। हमले में एक छात्र गंभीर घायल हो गया। तहरीर मिलने पर सिविल लाइन पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार स्थित चिरागिया मदरसे में पढ़ने वाले गुलाम रब्बानी ने इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अपने सहपाठी अंसार, अकबर, सालिम के साथ रेलवे लाइन के पास रहने वाले अपने भाई वसीम से मिलने के लिए गया था। जब वे लौट रहे थे, तो जीआईसी मैदान में एक कालेज के कुछ छात्रों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। छात्रों द्वारा उनके साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें वसीम का सिर फूट गया तथा अंसार की भी आंख में चोट आई। इस दौरान किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मामला दो सम्प्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान वहां पर छात्रा के परिजन भी आ गए। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने घायल मदरसा छात्रों को उपचार दिलाया। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जांच-पड़ताल में लग हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed