{"_id":"5998a2df4f1c1b120e8b4960","slug":"111503175391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव डौला का आरिफ हत्याकाण्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव डौला का आरिफ हत्याकाण्ड
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना।
जौला गांव में आरिफ की हत्या के मामले में दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में ग्रामीण आरिफ की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय आरिफ गांव के बाहर सूखे पड़े तालाब के किनारे खड़ी हुई ट्राली पर बैठा हुआ था। उसके साथ गांव के ही 4-5 अन्य ग्रामीण भी बैठे हुए थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और आवाज देकर उसको बुलाया। जिसके बाद युवकों ने आरिफ को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद आरिफ के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। इस घटना में शनिवार को मृतक आरिफ के भतीजे आसिफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गांव जौला के ही कादिर व प्यार मौहम्मद तथा दो अज्ञात को नामजद किया गया है। आसिफ ने हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।