फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सेटरिंग का सामान उतारने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट

सेटरिंग का सामान उतारने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट

Tue, 02 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सेटरिंग का सामान उतारने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट
देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा शेखां में सेटरिंग का सामान उतारने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की हिमायत में कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठनों के नेताओं की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। बाद में दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जखवाला निवासी नेपाल और अंबहेटा शेखां निवासी दुकानदार ताजीम के बीच सेटरिंग का सामान उतारने को लेकर मारपीट हो गई। मामला दो अलग-अलग समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरास्त में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसी दौरान सूचना मिलते ही बजरंग दल के नेता विकास त्यागी और भाजपा नेता पंकज त्यागी भी कोतवाली जा पहुंचे। वह एक पक्ष से वार्ता कर रहे थे कि संबंधित पुलिस चौकी के एसआई से उनकी कहासुनी हो गई। जिस पर कोतवाल कुलदीप सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए हिंदू संगठनों के नेताओं को फटकार लगाई। विकास त्यागी और पंकज त्यागी का कहना था कि वह घायल से केवल उसके साथ हुई मारपीट की जानकारी कर रहे थे एक एसआई ने उनके साथ अभद्रता ही नहीं की बल्कि उन पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि सेटरिंग का कार्य करने वाले ताजीम से जखवाला निवासी नेपाल सिंह एक माह पूर्व लिंटर डालने को सेटरिंग का सामान लेकर गया था। मंगलवार को जब वह ट्रैक्टर ट्राली में सामान भरकर लाने के बाद उतारने को कहा तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed