फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी की हत्या में नामजद पति को जेल भेजा

पत्नी की हत्या में नामजद पति को जेल भेजा

Thu, 28 Mar 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में नामजद पति को जेल भेजा
पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जेल भेजा
विज्ञापन

खतौली। गांव गदनपुरा में महिला की हत्या के मामले में नामजद पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी नामजद तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतका के मायके वालों ने पुलिस से नामजद फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

गांव गदनपुरा निवासी संजय पुत्र रामनिवास की पत्नी नैनश्री का शव सोमवार की शाम को कमरे की छत से लटका हुआ मिला था। ससुरालवालों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके वालों ने सोमवार की शाम को गांव गदनपुरा में पहुंचकर नैनश्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। मंगलवार की सुबह थाना नई मंडी के गांव बीबीपुर निवासी मृतका के पिता सत्यपाल ने विवाहिता पुत्री नैनश्री की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति संजय, सास समुंद्री, जेठ सतीश व देवर अजीत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पुलिस बाकी तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतका के मायके वालों ने पुलिस से बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि बाकी फरार नामजद आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed